फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: धूमधाम से निकाली साईं बाबा की पालकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। पटेलनगर में श्री साईं हरि संकीर्तन परिवार द्वारा साईं पालकी बैंडबाजों संग निकाली गई। धार्मिक धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम साईं बाबा की मूर्ति को मंगल स्नान कराया गया। इस मौके पर राजीव शर्मा, प्रवीण चांदना, रवि बख्शी ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कराई। तत्पश्चात शालिनी चावला एवं सुमन ने भजन गाए। बाबा की भक्ति में डूबे श्रद्धालु पालकी उठाने के लिए उत्साहित नजर आए। मार्ग में जगह-जगह पालकी यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। पालकी यात्रा में सबसे आगे युवक घोड़ों पर सवार होकर धर्म ध्वज लेकर चल रहे थे। भगवान श्री गणेश और साईं बाबा की झांकी आकर्षण केंद्र रही। डीजे धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
विज्ञापन

इस दौरान राजीव शर्मा, प्रदीप बाबू, विनोद कुमार, आशू सिंधु, नीरज चांदना, रवि जुनेजा, सुनील, पंकज ग्रोवर, रमेश चंद्र छबिला, अमित वत्ता, नंदकिशोर घई, हेमंत अरोड़ा, राजीव चानना, किशोर पराशर, विजय भाटिया, राजू सेतिया, भारत कर्णवाल, हर्ष चावला, विमल, रमन चावला, आनंद भाटिया, यशपाल त्रेहान, हनी वर्मा, गौरव भसीन, गगन, विनय बख्शी आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें