बेहट में तिरंगा हाथ में लेकर दौड़ते प्रतिभागी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, बेहट। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर बेहट नगर पंचायत द्वारा बृहस्पतिवार को पांच किमी की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें साहिल सबसे तेज दौड़कर पहले स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों में देश प्रेम की भावना जागृत करना है। प्रतियोगिता में मोहल्ला कस्साबान के साहिल पुत्र दिलदार सबसे तेज दौड़ कर प्रथम स्थान पर रहे। उन्हें पुरस्कार में साइकिल प्रदान की गई, जबकि दूसरा स्थान मोहल्ला शहरी दरवाजा के कृष्णा पुत्र सुशील ने हासिल किया उन्हें क्रिकेट किट पुरस्कार में दी गई। तीसरे स्थान पर कस्साबान मोहल्ले के उमर पुत्र खुशनूद रहे। बैडमिंटन किट पुरस्कार में प्रदान की गई। प्रशस्ति पत्र नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम में लिपिक ओमप्रकाश, इफ्तखार अहमद, अमृत महोत्सव कार्यक्रम प्रभारी मोहम्मद इरशाद, दीपचंद, सतनाम, हिदायत, अहमर, मुन्ना खान, आजाद, अक्षय कुमार, इमरान, अनूप, श्रवण कुमार, राकेश, भारतीय शिक्षा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संचालक दुर्गा प्रसाद शर्मा, कय्यूम अहमद, मास्टर जमील अहमद, मोहम्मद अहमद काजमी, सभासद आरिफ मंसूर आदि रहे।