फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में चहक रहा सहारनपुर का नाम : योगी

विज्ञापन
सहारनपुर में एमएस कॉलेज मैदान पर भाजपा की विशाल जनसभा को संबो​धित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यन
विज्ञापन
-सीएम ने सरकार की उपलिब्धयों से आमजन को लुभाया
विज्ञापन


- युवाओं से पूछाः हाथों में टैबलेट और स्मार्टफोन चाहिए या तमंचे

जगेंद्र उज्ज्वल

सहारनपुर। सीएम योगी ने विकास के मुद्दे पर विकास की योजनाएं गिनाकर युवाओं, महिलाओं और किसानों के मन को छुआ। शिल्पकारों की अनूठी कला से सहारनपुर का नाम विश्व पटल में चहक रहा है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने चिर परिचित अंदाज में सवाल किया युवाओं को हाथ में तमंचे चाहिए या स्मार्ट फोन? जवाब मिला टैबलेट।

योगी के अंदाज से पंडाल तालियों से गूंजता रहा। जनसभा में सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कई बार जिक्र किया। निकाय चुनाव के लिए आयोजित जनसभा में योगी ने कहा चुनाव में रोड की कनेक्टिविटी से हर वर्ग का विकास हुआ है। यहां 18,621 गरीब लोगों को शहरी क्षेत्र में 18,621 आवास आवंटित किए गए। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना 21,505 ब्याज मुक्त ऋण, 62,325 निराश्रित महिलाओं को 12 हजार सालाना पेंशन, दीन दयाल राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत 1285 समूह गठित किए गए। उनमें 685 समूहों को रिवाल्विंग फंड दिया जा रहा है। अकेले सहारनपुर में 4.68 लाख लाभार्थी गोल्डन कार्ड के तहत आयुष्मान कार्ड का लाभ ले रहे है। इसके अलावा हर वर्ग के लाभकारी योजनाओं का जिक्र किया।
विज्ञापन




पीएम का विजन यूपी का मिशन

योगी ने पीएम मोदी का नाम कई बार लिया। उन्होंने कहा, पीएम का विजन यूपी का मिशन है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं खासा फोकस किया। निकाय चुनाव के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को जोड़ने का प्रयास किया। कहा, यूपी में डबल इंजन सरकार की गति को बुलेट ट्रेन की तर्ज पर परिणाम सबके सामने है। उन्होंने सवाल किया 2017 पहले की जातिवादी सरकार चाहिए या गरीब कल्याण के लिए समर्पित सरकार? यह तय करना है।

-

काष्ट कला ने दी वैश्विक मंच पर दी पहचान

-सीएम बोले, ऐतिहासिक विरासत के लिए अद्भुद काष्ट कला के लिए जग विख्यात शिल्पकार, युवा और व्यापारियों का विकास में अहम योगदान है। सहारनपुर सूबे का प्रमुख जनपद है। यही वजह है वह छह साल में एक दर्जन बार आ चुके है। काष्ठ कला विश्व मंच पर अपनी आभा को वैश्विक मंच पर बिखेर रहा है।
विज्ञापन




माफिया-गुंडों के उपचार को हमारी पुलिस प्रर्याप्त

- सीएम ने माफियाओं पर तंज कसा। कहा, प्रचार की शुरूआत सहारनपुर से कर रहे है। अनोखे अंदाज में बोले यहां से महापौर के डाक्टर अजय कुमार सिंह को महापौर के लिए पद के लिए उतारा है। चिकित्सक आएगा तो सारी बीमारियों का उपचार भी करके जाएगा। वह नीचे उपचार करेगा, बाकी माफिया और अन्य गुंडों के उपचार करने के लिए हमारी पुलिस पर्याप्त है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें