रजत की फाइल फोटो और गांव में लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
दोस्त के यहां से बाइक लेकर निकला सरसावा के गांव कुतुबपुर निवासी रजत (23) पुत्र सुखबीर संदिग्ध अवस्था में मंधौर और कुतुबपुर गांव के बीच सड़क किनारे खेत में मृत पड़ा मिला। पास ही बाइक पड़ी थी। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की।
रजत शुक्रवार शाम अपने घर से मंधौर निवासी दोस्त के यहां उसकी बुलेट बाइक लेने गया था। रात साढ़े आठ बजे वह वहां से निकल गया लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी रात भर खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। सुबह आठ बजे ग्रामीणों ने उसे मंधौर से तीन किमी कुतुबपुर की तरफ सड़क किनारे एक खेत में पड़े देखा। उसकी मौत हो चुकी थी।
रजत मजदूरी करता था और अविवाहित था। कुछ साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। बड़ा भाई भी पिछले रक्षा बंधन पर अपनी चारपाई पर मृत पड़ा मिला था। अब घर में मां और रजत ही थे। रजत की मौत के बाद विधवा मां अकेली रह गई है। रजत की एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है।