फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: दूल्हे ने खुद संपन्न कराई अपनी शादी... मंत्र पढ़कर दुल्हन संग लिए सात फेरे, देखते रह गए पंडित जी

Fri, 24 Jan 2025 06:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

रामपुर मनिहारान के विवेक कुमार की बरात हरिद्वार गई थी। वहां विवेक ने कहा कि वह अपने विवाह के संस्कार खुद ही संपन्न कराएगा। इस शादी का वीडियो वायरल हो रहा है।  
विज्ञापन
अपनी दुल्हन के साथ विवेक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवाह जैसे पवित्र बंधन में बंधने के दौरान एक दूल्हे ने अपनी शादी में खुद ही मंत्र पढ़कर सभी को चौंका दिया। दूल्हे ने अपनी शादी की समस्त धार्मिक क्रियाएं खुद ही संपन्न कराईं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान के मोहल्ला कायस्थान निवासी प्रवीण कुमार के बेटे विवेक कुमार की बरात अनिल कुमार के यहां गांव कुंजा बहादुरपुर जिला हरिद्वार गई थी। बरात की आवभगत के बाद दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर एक दूसरे को वरमाला पहनाई। जब दूल्हा-दुल्हन फेरे लेने के लिए हवन के सामने बैठे तो दूल्हे ने कहा कि वह अपने विवाह के संस्कार खुद ही संपन्न कराएगा, मंत्र आदि भी खुद ही पढ़ेगा। यह बात सुनकर सभी लोग अचंभित रह गए। 

दूल्हे ने कहा कि उसे मंत्र आते हैं। इसके बाद दूल्हे विवेक ने खुद मंत्र पढ़ते हुए अपनी शादी संपन्न कराई। गांव में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। विवेक पहले समाचार पत्र बांटने का काम करता था। अब वह गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से बीफार्मा कर रहा है। विवेक ने बताया कि उसकी धार्मिक कर्मकांड में गहरी आस्था है। इसके चलते ही उसने वैदिक मंत्रों को सीखा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें