सहारनपुर के गंगोह में मोहल्ला कुरैशियान निवासी एक युवक ने मोहल्ले के ही चार युवकों पर घर में पथराव करने और लाठी-डंडों एवं धारदार हथियारों से हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मोहल्ला निवासी तनवीर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 16 दिसंबर को उसके पिता घर में आराम कर रहे थे। उनके घर के बराबर में स्थित प्लॉट में जावेद, सावेज अपने साथियों के साथ फट्टी बॉल खेल रहे थे। इसी दौरान बॉल आकर उनके पिता अहसान के सिर में लगी। उन्होंने बाहर आकर खेल रहे युवकों को समझाया तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कुछ देर बाद आरोपी जावेद, सावेज, पिलू और काला हथियारों के साथ वहां पहुंचे और उसके भाई उस्मान को मारपीटकर घायल का दिया। आरोपियों ने घर पर पथराव भी किया।