फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: दुर्गियाना समेत छह ट्रेनें रद्द, शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे लेट, कोहरा और पुल निर्माण बनी वजह

Sun, 07 Dec 2025 11:15 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

देहरादून में पुल निर्माण और सुधार कार्य किया जा रहा है। इसी के चलते ब्लॉक लिया गया था। इसके अलावा कोहरा भी ट्रेनें लेट होने की वजह बना। आने वाले समय में कोहरे की वजह से लेट या रद्द होने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में पुल निर्माण, सुधार कार्य और कोहरे के चलते रविवार को दुर्गियाना एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें निरस्त रहीं, जबकि शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटे लेट आई। 

विज्ञापन


ब्लॉक और कोहरे के कारण रविवार को 54341 सहारनपुर-देहरादून पैसेंजर, 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा, 54342 देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर, 12357 कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना, 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा और 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस निरस्त रही। 
ट्रेन नंबर 12017 नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रही। 14815 श्रीगंगानगर-ऋषिकेश इंटरसिटी एक्सप्रेस सहारनपुर तक संचालित हुई। इस ट्रेन को सहारनपुर से ही वापस किया जाएगा। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें