फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट परिणाम में छाए सहारनपुर के होनहार, पाई सफलता

विज्ञापन
श्रेया अग्रवाल रैंक-8102 - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नीट परिणाम में छाए सहारनपुर के होनहार, पाई सफलता
विज्ञापन

सहारनपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल में दाखिले के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की परीक्षा के परिणाम बृहस्पतिवार को जारी हो गए। इसमें सहारनपुर के होनहार छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की।
देवबंद के गांव गोपाली निवासी सलीम अहमद के बेटे मोहम्मद अयान ने 720 में से 695 नंबर अर्जित किए। उन्हें 187वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त हुई। उनके पिता सलीम अहमद इंडियन एयरफोर्स आदमपुर में तैनात हैं। अयान बताते हैं कि उन्हें नीट परीक्षा के लिए काफी मेहनत की। बेटे की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

महानगर में पक्का बाग निवासी एक्सपोर्टर साजिद हनफी के बेटे अब्दुल्ला रब्बन हनफी ने नीट में 442वीं ऑल इंडिया रैंक आई हैं। उन्हें 720 में से 686 नंबर अंक अर्जित किए। अब्दुल्ला ने देहरादून में एलन इंस्टीट्यूट से नीट की कोचिंग ली। दसवीं और बाहरवीं की पढ़ाई सहारनपुर के पाइनवुड स्कूल से की।
लबकरी गांव निवासी इम्तियाज के बेटे मो. नवाजिश ने नीट परीक्षा में 720 में से 629 अंक प्राप्त कर देशभर में 9778वीं रेंक प्राप्त की। नवाजिश की उपलब्धि पर परिजनों में खुशी का माहौल है। इम्तियाज ने बताया कि नवाजिश ने पहले ही प्रयास में नीट की परीक्षा में कामयाबी हासिल की।
इसी तरह महानगर के चिकित्सक डॉक्टर संजीव कुमार अग्रवाल की बेटी श्रेया अग्रवाल ने नीट में 8102वीं ऑल इंडिया रैंक पाई है। पिता डॉक्टर संजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि उनकी बेटी ने पहले ही प्रयास में नीट में सफलता पाई है। उनकी 10वीं की पढ़ाई पाइनवुड से हुई। उसके बाद 12वीं बलदेव सिंह मॉडर्न इंटर कॉलेज दिल्ली से की। श्रेया को 720 में से 635 नंबर श्रेया को मिले हैं।
विज्ञापन

चिकित्सक डॉक्टर रोबी गुप्ता के बेटे आर्यन गुप्ता ने नीट में 1235 ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की है। आर्यन गुप्ता बताते हैं कि उन्होंने अपनी 10वीं की पढ़ाई देहरादून में दून स्कूल से की। इसके बाद वह दिल्ली चले गए। वहां पर बलदेव सिंह मॉडर्न इंटर कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। नीट में 675 नंबर प्राप्त किए हैं।

मोहम्मद अयान।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें