फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: फर्म में निवेश कराने का झांसा देकर सात लाख रुपये हड़पे, धमकी भी दी, तीन पर FIR

Thu, 23 Jul 2026 05:41 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के अंकित विहार कॉलोनी निवासी आकाश जैन ने बताया कि उसके साथ  मेहुल गुप्ता, पुनीत त्यागी और अभिनव गुप्ता ने ठगी की। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 
विज्ञापन
एफआईआर। (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेडिंग फर्म में निवेश के नाम पर सात लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने फर्म संचालक समेत तीन लोगों पर रकम हड़पने, रुपये मांगने पर अपहरण व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


अंकित विहार कॉलोनी निवासी आकाश जैन ने तहरीर देकर बताया कि देहरादून चौक स्थित एक ट्रेडिंग फर्म के संचालक मेहुल गुप्ता ने फर्म में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। आरोप है कि हर माह पांच प्रतिशत लाभ और मूलधन पूरी तरह सुरक्षित रहने का भरोसा दिया। इस पर उन्होंने अपने दोस्त मनोज कुमार सैनी के साथ मिलकर सात लाख रुपये निवेश कर दिए। 
आरोप है कि रकम वापस मांगने पर फर्म संचालक ने फोन उठाना बंद कर दिया। वर्ष 2024 में इस मामले की शिकायत एसएसपी से की गई थी।
पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में समझौता हुआ था, जिसके तहत किस्तों में भुगतान देने की बात तय हुई थी। आरोप है कि समझौते के बावजूद केवल 12 हजार रुपये ही लौटाए गए, जबकि बाकी रकम अब तक नहीं दी गई। 
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बकाया रकम मांगने पर मुख्य आरोपी ने अपहरण और हत्या की धमकी दी। सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव का कहना है कि मेहुल गुप्ता, पुनीत त्यागी और अभिनव गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से बयान होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें