फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पहाड़ों पर बारिश से सड़क धंसी, मार्ग अवरुद्ध होने से आवागमन ठप, लगीं वाहनों की लंबी कतारें

Fri, 11 Aug 2023 04:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश के कारण सहारनपुर में शुक्रवार को मोहंड के ऊपर सड़क धंसने से बड़ा हादसा टल गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने बड़े वाहनों का आवागमन बंद करा दिया है।
विज्ञापन
पानी में बह गई सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 शिवालिक की पहाड़ियों पर हो रही जोरदार बारिश के चलते शुक्रवार  सुबह मोहंड से ऊपर सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। थाना पुलिस ने बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई बड़े वाहनों को कलसिया मार्ग से होते हुए वाया हरबर्टपुर तथा बिहारीगढ़ से रोशनाबाद हरिद्वार को होते हुए वाहनों को देहरादून भिजवाया।

यह भी पढ़ें: खौफ का एक घंटा: चश्मदीद पोती ने बयां किया मंजर, दादा की हत्या कर दादी को गोली मारी, मुझे रस्सी से बांध दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मोहड से ऊपर जोरदार बारिश के चलते नदी मैं पानी आने के कारण पानी ने सड़क का एक हिस्सा अपनी चपेट में ले लिया जिससे आधी सड़क धंस जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया।

सूचना मिलते ही मोहंड पुलिस चेक पोस्ट से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा बड़े वाहनों का आना जाना प्रतिबंधित कर दिया पुलिस ने कुछ वाहनों को बिहारीगढ़ से बाया रोशनाबाद हरिद्वार से देहरादून तथा कुछ वाहनों को कलसिया मार्ग से बाया हरबर्टपुर को देहरादून भिजवाया।

थानाध्यक्ष बीनू सिंह ने बताया की देर रात से शिवालिक के पहाड़ों में जोरदार बारिश हो रही थी सुबह 6:00 बजे सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिस पर बड़े वाहनों का आना-जाना प्रतिबंधित कर दिया है। छोटे वाहन निकल रहे हैं। एनएच कंपनी के कर्मचारी आरबीएम व मिट्टी डालकर शीघ्र ही सभी वाहनों का आवागमन सुचारू करा दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें