फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: लोक निर्माण विभाग तीनों जिलों में 1477 किलोमीटर सड़क को करेगा गड्ढामुक्त, कई जगह कार्य शुरू

Sat, 22 Oct 2022 01:25 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

यूपी के सहारनपुर मंडल में बरसात के बाद सड़कों में हुए गड्ढों को भरने के लिए 18 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है। जहां कई जगहों पर कार्य शुरू हो गया है। उधर 15 नवंबर तक पूरा करने के आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
शहर में गड्ढें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के लोक निर्माण विभाग को सहारनपुर मंडल में बरसात के बाद सड़कों में हुए गड्ढों को भरने के लिए 18 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है। वहीं इस धनराशि से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में 1477 किलोमीटर की सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे। उधर 15 नवंबर तक इस कार्य को पूरा करने आदेश दे दिये है। 

विज्ञापन


बरसात होने के कारण सड़कों का बुरा हाल हो गया था। जिसमें गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुऐ हैं। उधर लोग गड्ढों की वजह से हादसों के शिकार हो रहे हैं। वहीं लोक निर्माण ने सर्वे कराकर शासन को बजट प्रस्ताव बनाकर भेजा था। जिसकी पहली किस्त 18 करोड़ रुपये विभाग को मिल गए और कार्य भी शुरू हो गया है। 

यह भी पढ़ेंं: Deepawali 2022: आज से दीपोत्सव शुरू, दो दिन धनतेरस, इन चीजों की करें खरीदारी, लक्ष्मी पूजन से आएगी खुशहाली
विज्ञापन


771 किलोमीटर सड़क काम हो चुका है पूरा 
सर्वे के बाद तीनों जिलों में 2248 किलोमीटर सड़क में गड्ढे मिले थे, जिनका प्रस्ताव शासन को भेजा गया। पूर्व मिले बजट में मंडल के तीनों जनपदों में 771 किलोमीटर की सड़क को ठीक कराया गया है।  

इन सड़कों पर काम शुरू कराया काम
सहारनपुर में दौलतपुर-नानौता मार्ग, मंगलौर मार्ग, नागल-झबरेड़ा मार्ग, दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, सबदलपुर-सहजवा मार्ग, बीतिया मार्ग, जनता रोड, फतेहपुर-मुजफ्फराबाद मार्ग, कलसिया मार्ग,
शामली में कैराना मार्ग-खतौली मार्ग, मुजफ्फरनगर में आदमपुर-भोराकलां मार्ग, पीनना से खेड़ी दूधाधारी मार्ग, चंद्रपुरा मार्ग, जसोई-छतोला मार्ग पर कार्य शुरू कराया गया है। 
विज्ञापन


बालेंद्र, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग
सहारनपुर मंडल की तीनों जनपद की सड़कों को निर्धारित समय में गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा। इसको लेकर शासन से बजट मिल गया है। कुछ जगहों पर कार्य शुरू कराया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें