केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने देवबंदवासियों को बड़ी सौगात दी है। शनिवार को देवबंद पहुंचे रेलमंत्री ने यहां से गुजरने वाली दो वंदे भारत ट्रेनों का स्टॉपेज देवबंद में किए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा नौ वर्षों में किए गए कार्यों का बखान भी किया।
शनिवार को दून वैली पब्लिक स्कूल में पहुंचे रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पत्रकारों से रूबरू हुए। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ दिनों पूर्व संचालित हुई वंदे भारत और जल्द ही सहारनपुर से प्रयागराज तक चलाई जाने वाली वंदे भारत का स्टॉपेज देवबंद में किए जाने की घोषणा की। जिसका लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।
यह भी पढ़ें: UP: सुहागरात पर नई दुल्हन ने दूल्हे के साथ किया शर्मनाक कांड, सुबह आंखें खुलते ही पहुंच गया थाने, बोला-मुझे...
उन्होंने बताया कि सहारनपुर से मां शाकंभरी तक रेलवे लाइन के सर्वे को फंड भी रिलीज किया जा रहा है। इसमें लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री बृजेश सिंह, राज्यमंत्री जसवंत सैनी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, सहारनपुर जिला प्रभारी डीके शर्मा, विधायक देवेंद्र निम, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह सैनी, सतेंद्र शिशौदिया, विशाल गर्ग, अरुण गुप्ता, प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ में बारिश ने गर्मी से दी राहत, बिजनौर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर व्यक्ति मौत