फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बुलेट से निकाली पटाखे जैसी अवाज, विरोध करने पर जमकर मारपीट, महिला समेत चार लोग घायल

Sat, 01 Apr 2023 07:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : बुलेट से पटाखे जैसी अवाज निकालने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। वहीं, मारपीट में महिला समेत चार लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
बुलेट बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के देवबंद में मोहल्ला फौलादपुरा (सांपला रोड) पर बुलेट बाइक से पटाखे जैसी आवाज निकालने से मना करने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें महिला सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


मोहल्ला फौलादपुरा निवासी नूर आलम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक बुलेट बाइक से पटाखे जैसी तेज आवाज निकालता है। जो अक्सर उनके पास आकर बजाता है। जिसका असर उनके दिल पर होता है। कई बार उसे मना किया, लेकिन वह बाज नहीं आया। 

आरोप है कि शुक्रवार की रात्रि बेटा शादाब नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में खड़े पड़ोसी युवक ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। बेटे से जानकारी मिलने पर वह शिकायत लेकर युवक के घर गया तो उसके परिजनों ने उल्टा उन्हीं के साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Encounter Photos: आखिर ढेर हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश, पठानकोट में दिया था बड़ी वारदात को अंजाम

विज्ञापन

नूर आलम का आरोप है कि इसके कुछ देर बाद उक्त युवक अपने कई साथियों के साथ घर में घुस गया और उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। बीच बचाव के लिए आए बेटे शादाब और पत्नी फरहाना व एक अन्य के साथ भी मारपीट की गई। जिसमें वह घायल हो गए। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। 

यह भी पढ़ें: UP: क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा व बुआ की हत्या में शामिल रहा 50 हजार का इनामी राशिद मुठभेड़ में ढेर

इंस्पेक्टर एचएन सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें