फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: खेत में मिला लापता वृद्ध का शव, खून से सना चेहरा देख ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 11 Sep 2025 10:59 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

मुजफ्फराबाद में 60 वर्षीय राजबीर का शव खेत में खून से सने चेहरे के साथ मिला। ग्रामीणों ने हत्या का अंदेशा जताया, जबकि पुलिस कार्डियक अरेस्ट या ब्रेन हेमरेज की संभावना बता रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह साफ होगी।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फराबाद क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब लापता वृद्ध राजबीर (60) पुत्र सिंगारू का शव खेत में पड़ा मिला। राजबीर बुधवार दोपहर करीब दो बजे घर से खेत जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला।

 

सुबह परिजनों ने फिर खोजबीन की तो पहले अशोक के खेत में उनकी साइकिल खड़ी मिली। आगे पैदल रास्ता होने के कारण वहां से करीब सौ मीटर दूर किसान कुलदीप के खेत में उनका शव खून से सने चेहरे के साथ पड़ा मिला।

 

सूचना पर एसओ फतेहपुर विनय शर्मा और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के बेटे प्रीतम ने तहरीर देकर बताया कि उनके पिता का शव खेत में मिला।

 

ग्रामीणों का कहना है कि चेहरा खून से सना होने से मामला हत्या का लग रहा है, जबकि सीओ सदर प्रिया यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला कार्डियक अरेस्ट या ब्रेन हेमरेज का लग रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें