फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बैंक संचालक की करोड़ों की ठगी, 300 से अधिक खाताधारक हुए शिकार, संचालक और परिवार फरार

Tue, 21 Oct 2025 10:46 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: मिर्जापुर के महमूद मजरा रायपुर में मिनी बैंक संचालक ने 300 से 350 खाताधारकों के साथ करीब तीन करोड़ रुपये की ठगी की। आरोपी और उसकी पत्नी परिवार सहित फरार। पीड़ितों ने पुलिस में तहरीर दी।

विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के मिर्जापुर में महमूद मजरा रायपुर के ग्रामीणों के लिए बड़ा झटका तब लगा जब उनके भरोसेमंद मिनी बैंक शाखा संचालक ने करोड़ों रुपये की ठगी कर परिवार सहित फरार हो गया। पीड़ितों का आरोप है कि संचालक ने 300 से 350 खाताधारकों के करीब तीन करोड़ रुपये हड़प लिए।

ग्रामीण जाबिर ने बताया कि बैंक शाखा के माध्यम से वर्षों से वे अपने घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई और शादी-ब्याह के लिए पैसे जमा कर रहे थे। संचालक पासबुक में जमा राशि की एंट्री पेन से करता था, लेकिन किसी को रसीद या स्टेटमेंट नहीं दी जाती थी।

कुछ समय बाद जब खाताधारकों ने जांच कराई, तो खुलासा हुआ कि रकम बैंक में जमा नहीं हुई थी। संचालक ने फर्जी एंट्री कर पैसा हड़प लिया। जब खाताधारक आरोपी के घर पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला।

जानकारी जुटाने पर पता चला कि संचालक अपनी पत्नी और परिवार के साथ कहीं फरार हो चुका है। पीड़ितों ने एसएसपी कार्यालय में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। भारतीय स्टेट बैंक रायपुर शाखा प्रबंधक शौकीन अली ने कहा कि शिकायत मिली है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें