फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: महापंचायत आज, विभिन्न मांगों को लेकर थाने पर गरजे किसान, जिले भर में पुलिस बल तैनात

Mon, 27 Feb 2023 12:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बड़गाव थानाक्षेत्र के अंबेहटाचांद में विभिन्न मांगों को लेकर किसान महापंचायत के लिए थाने पर पहुंच गए हैं। विभिन्न समस्याओं को लेकर आज किसान महापंचायत में गरजेंगे। इसके लेकर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
महापंचायत के लिए पहुंचे किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बड़गाव थानाक्षेत्र के अंबेहटाचांद में बायोमैडिकल वेस्ट प्लांट का विरोध करने पर मुकदमा दर्ज व ग्रीन एक्सप्रेस वे पर जाने के लिए बड़गांव में कट की मांग को लेकर थाने पर आयोजित किसान महापंचायत में आज किसान गरजेंगे। इसे लेकर सुबह से ही किसानों का आना शुरू हो गया। क्षेत्र में भारी संख्या में किसानों का जमावड़ा लगा हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हाल ही में अंबेहटा चांद में प्रस्तावित बायोमैडिकल वेस्ट प्लांट का विरोध करने पर प्रशासन द्वारा किसानों पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। किसानों ने इसके विरोध व निर्माणाधीन ग्रीन एक्सप्रेस वे पर जाने के लिए बड़गांव में कट की मांग को लेकर भारतीय किसान मजदूर संगठन द्वारा पूर्व घोषित थाने पर आयोजित किसान महापंचायत में सोमवार सुबह से ही किसानों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: बेटा-बेटी एकसाथ बने दरोगा तो गर्व से चौड़ा हुआ किसान का सीना, भाई-बहन ने पिता को किया सैल्यूट
विज्ञापन


महापंचायत में संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के पहुंचने से पहले ही पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है। कस्बे में जगह जगह पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


महापंचायत के लिए गांव अंबेहटाचांद, भगवानपुर, टपरी, मिर्जापुर, महेशपुर, दल्हेडी, चंदपुर आदि गांवों के किसानों का ट्रेक्टर ट्राली लेकर आना शुरू हो गया है। पुलिस प्रशासन महापंचायत पर कड़ी नजर गड़ाए हुए हैं। उधर थाने मे खाना बनाने को लेकर सीओ देवबंद व संगठन कार्य कर्ताओ में तीखी बहस हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें