कब-कब कौन रहा सहारनपुर लोकसभा सीट से सांसद
1952 में पहला लोकसभा चुनाव हुआ। 1952 में कांग्रेस के अजित प्रसाद जैन पहली बार सहारनपुर लोकसभा सीट से सांसद बने थे। उस समय हरिद्वार लोकसभा सीट भी सहारनपुर के अंतर्गत आती थी। हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस के सुंदरलाल ने जीत हासिल की थी। 1962, 1967 और 1971 में भी कांग्रेस के सुंदरलाल सांसद बने। 1977 और 1980 में जनता पार्टी के रशीद मसूद विजेता रहे। 1984 में कांग्रेस ने एक बार फिर से बाजी मारी और यशपाल सिंह निर्वाचित हुए।
1989 और 1991 में जनता दल की तरफ से रशीद मसूद के सिर सांसद का ताज सजा। 1996 में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नकली सिंह ने बाजी मार ली, लेकिन बीच में ही सरकार गिर गई। 1998 में फिर से नकली सिंह सांसद बने। तब भी सरकार ज्यादा नहीं चली। 1999 में बसपा का पहली बार यहां पर खाता खुला। मंसूर अली खान सांसद बने। इसी तरह सपा की तरफ से 2004 में रशीद मसूद को सांसद चुना गया। 2009 में बसपा के जगदीश सिंह राणा, 2014 में भाजपा से राघव लखनपाल और 2019 में एक बार फिर से बसपा के हाजी फजर्लुरहमान सांसद बने।