फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: 35 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, यूपी के इस जिले से लाकर करता था सप्लाई

Wed, 03 Sep 2025 09:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

गंगोह पुलिस ने आरोपी स्मैक तस्कर तसव्वर को 353 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वह फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से लूट की वारदात में भी शामिल था। पुलिस उससे उसके ग्राहकों के बारे में पता कर रही है। 
विज्ञापन
बरामद स्मैक के साथ आरोपी तसव्वर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोह थाना पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत स्मैक तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना तसव्वर उर्फ बूढ़ा निवासी गांव बाड़ी माजरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 353 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


एसपी देहात सागर जैन ने पुलिस लाइन में पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि आरोपी तसव्वर को बाड़ी माजरा से नकुड़ रोड की तरफ जाते समय पकड़ा गया है। वह पेशेवर तस्कर है और लंबे समय से गंगोह क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई करता आ रहा है। जो स्मैक उससे बरामद हुई है, इसे वह अपने भाई से लेकर आया था। वह बरेली की तरफ से स्मैक लेकर आता है। 

आरोपियों ने सांतौर से शीतलपुर जाने वाले रास्ते पर 28 जुलाई को फाइनेंस कंपनी के बाइक सवार दो कर्मचारियों से लूट की थी। लूट के बाद आरोपी अलग-अलग हो गए थे। हालांकि तीन आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें