फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: कारागार एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति पहुंचे दुगचाड़ी, मृतक प्रियांशु के परिवार से मिले

Thu, 27 Jul 2023 08:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
धर्मवीर प्रजापति - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति दुगचाड़ी गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक प्रियांशु की मौत पर दुख जताते हुए पीडित परिवार के लोगों से वार्ता की और उन्हें हर संभव मद्द का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति जैसे ही दुगचाड़ी गांव पहुंचे। वहां भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। राज्यमंत्री लोगों के बीच बैठे और उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए प्रियांशु की मौत पर दुख जताया और जल्द खुलासा कराए जाने तथा हर संभव मद्द का आश्वासन दिया।

 
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा अभी तक घटना का खुलासा न जाने पर नाराजगी जताई। इस दौरान भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति, मृतक प्रियांशु का पिता अनिल कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

खुलासे के लिए करना पड़ेगा बड़ा आंदोलन: मोहन
देवबंद। पुलिस ने एक सप्ताह बाद भी दुगचाड़ी गांव निवासी नौवीं कक्षा के छात्र प्रियांशु की मौत का खुलासा नहीं किया। इससे नाराज भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा कि लग रहा है कि खुलासे के लिए बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि जिस दिन प्रियांशु का शव बरामद हुआ था। विरोध कर रहे लोगों को लोकनिर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने खुलासे के लिए 26 जुलाई तक का समय दिया था। लेकिन वो समय भी पूरा हो गया। अब खुलासे के लिए प्रजापति समाज को साथ लेकर बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें