सहारनपुर जनपद में थाना कुतुबशेर क्षेत्र में दुकान खाली कराने गए दरोगा ने एक बुजुर्ग से मारपीट कर दी। सीसीटीवी में घटना कैद हो गई। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए मामले की जांच बैठा दी है।
अंबाला रोड निवासी बुजुर्ग शमशाद अली ने एसएसपी और मुख्यमंत्री से भी मामले की शिकायत की है। शमशाद (75) ने बताया कि कि अंबाला रोड पर उनकी दुकान 50 वर्ष पुरानी है और तभी से उसके पास किराए पर है। मामला कोर्ट में चल रहा है। पहले दुकान का किराया नगर निगम को देते थे। वर्तमान में एक महिला दुकान का किराया ले रही है, जो खुद को दुकान का मालिक बताती है।