फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: चरित्र पर शक करता था पति, झगड़ा हुआ तो गला दबाकर मार दिया, राधा हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा

Mon, 12 Jan 2026 11:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

गांव सलेमपुर भूकड़ी में राधा की मौत हो गई थी। ससुराल वालों का कहना था कि राधा को हार्ट अटैक आया, जबकि उसके गले पर निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि राधा की गला दबाकर हत्या की गई। आरोपी पति को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन
गिरफ्तारी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर भूकड़ी में नवविवाहिता राधा की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस पहले ही आरोपी पति सुजीत को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, सुजीत अपनी पत्नी पर शक करता था, जिसके चलते हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन


थाना बेहट क्षेत्र के गांव लोधीपुर निवासी नाथीराम की बेटी राधा की शादी करीब डेढ़ महीने पहले कोतवाली देहात के गांव सलेमपुर भूकड़ी निवासी सुजीत के साथ हुई थी। नाथीराम ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही उसे परेशान कर रहे थे। वह दहेज में कार व ढाई लाख रुपये की मांग कर रहे थे। 

बृहस्पतिवार को राधा संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली थी। तब सुजीत ने फोन कर बताया था कि राधा को हार्टअटैक आया है। पिता नाथीराम और अन्य परिजन सलेमपुर भूकड़ी पहुंचे तो वहां का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई थी। उसके गले पर चोट के निशान थे। परिजनों ने तभी गला दबाकर हत्या की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन


अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। आरोपी पति को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले को लेकर कोतवाली देहात प्रभारी सुनील नागर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें सामने आया कि वह पत्नी पर शक करता था। दोनों के बीच झगड़ा होने पर आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें