फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: दीवार कूदकर आया और दुष्कर्म करके भाग गया, अब पुलिस ढूंढ रही

Sun, 04 Aug 2024 08:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी से दुष्कर्म किया और भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिलकाना के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका परिवार तीन अगस्त को बाहर गया था। घर पर नाबालिग लड़की थी। रात्रि में पड़ोस में रहने वाला एक युवक दीवार कूदकर घर में घुस गया और वहां सो रही बेटी के साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। उनके लौटने पर बेटी ने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें