चिलकाना के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका परिवार तीन अगस्त को बाहर गया था। घर पर नाबालिग लड़की थी। रात्रि में पड़ोस में रहने वाला एक युवक दीवार कूदकर घर में घुस गया और वहां सो रही बेटी के साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। उनके लौटने पर बेटी ने घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।