फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: हरीश रावत बोले- अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को संरक्षण दे रही भाजपा, कर दी ये मांग

Tue, 06 Jan 2026 04:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलवार को छुटमलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए, उसके बाद सीबीआई को जांच सौंपी जाए। 
विज्ञापन
पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या के जिम्मेदारों के खिलाफ पहले हत्या का केस दर्ज हो और उसके बाद सीबीआई जांच कराई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दोषियों को संरक्षण दे रही है।

विज्ञापन


कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य हरीश रावत देहरादून से रुड़की जाते हुए ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मुज़तबा एडवोकेट के छुटमलपुर स्थित निवास पर पहुंचे। यहां उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। हरीश रावत ने कहा कि सत्ताधारी भाजपा मामले को दबा रही है। लीपापोती करके दोषियों को बचाने की साजिश रच रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी प्रदेश और देश भर में तब तक आंदोलन जारी रखेगी, जब तक दोषियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं हो जाता है। 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा का बेटी बचाओ नारा खोखला है। भाजपा के राज में बेटियों के साथ खुल्लम खुल्ला दरिंदगी की जा रही है। देश की जनता भाजपा नेताओं को माफ़ नहीं करेगी।
विज्ञापन


मुज़तबा एडवोकेट ने कहा कि पूरे देश में भाजपा शासित राज्यों में महिला उत्पीड़न बढ़ा है। देश की जनता इसका हिसाब आने वाले चुनाव में करेगी। इससे पहले यहां पहुंचने पर अब्दुल हसीब मलिक, मनोज चौधरी, रामबीर सिंह, प्रधान फ़रमान मलिक, क़ारी आबिद, नौशाद अली, नासिर सैफ़ी, फ़ैसल मिर्ज़ा, क़ुद्दूस मलिक, हाजी छोटा आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें