फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर को मिली दो राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा

विज्ञापन
सहारनपुर में लखनऊ से नयी बस
विज्ञापन
- लखनऊ के लिए बस को रवाना किया
विज्ञापन

फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। लखनऊ तक रोडवेज की नई राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा के लिए सहारनपुर डिपो को दो बसें मिली है। ये बसें वाया मेरठ होकर लखनऊ चलेगी। रविवार को बसों से डिपो से रवाना किया गया।
विज्ञापन

उप्र सड़क परिवहन निगम के 50 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोडवेज को नई 115 नई बसें दी। राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा में दो बसें सहारनपुर डिपो को भी मिली है। एआरएम परवेज बशीर के अनुसार सहारनपुर को दो और मुजफ्फरनगर को भी दो बसें मिली है। सहारनपुर की बसें वाया मेरठ होकर सहारनपुर से लखनऊ तक चलाई जाएगी। जबकि मुजफ्फरनगर डिपो की शामली से वाया बिजनौर होकर लखनऊ चलाई जाएगी। इन बसों का किराया साधारण बस सेवा का रहेगा। सहारनपुर से लखनऊ से लिए बस शाम 5.30 बजे प्रस्थान करेंगी।जो लखनऊ सुबह 7.40 बजे पहुंचेगी। लखनऊ से शाम 4.30 बजे बस चल कर अगले दिन सुबह 6.10 बजे सहारनपुर आएगी। रविवार को पहली राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा को लखनऊ के लिए यहां से रवाना किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें