फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पिज्जा फूड प्वाइंट में लगी आग, स्लाइस हाथ में लिए बाहर भागे ग्राहक और कर्मचारी, फिर हुआ ये

Sun, 28 Sep 2025 01:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

दिल्ली रोड स्थित आउटलेट पर एसी में आग लग गई। पूरे हॉल में धुआं भरने पर सभी बाहर की ओर भागे। दमकम विभाग की गाड़ी ने आकर आग बुझाई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है।
विज्ञापन
पिज्जा फूड प्वाइंट में लगी आग व धुआं, बाहर भागते कस्टमर और कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली रोड पर पिज्जा फूड प्वाइंट के एसी में आग लग गई। एसी से धुआं उठता देख कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात पर नियंत्रण किया। प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट दिल्ली रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सब्जी मंडी के पास एक नामचीन पिज्जा फूड प्वाइंट में धुआं उठता दिखाई दिया। कर्मचारी और कस्टमर बाहर की ओर भागे। उन्होंने सीएफओ को जानकारी दी। इसके बाद अग्निशमन विभाग की दो गाड़ी मौके पर पहुंचीं। सीएफओ व अग्निशमन अधिकारी ऋषभ पंवार भी पहुंचे। 

सबसे पहले कर्मचारियों ने एसी से निकले धुएं को बाहर किया। एसी में आग लगी हुई थी। कर्मचारियों को बाहर निकाला। आग बुझाने तक एसी समेत अन्य सामान जल चुका था। अग्निशमन विभाग आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहा है। सीएफओ प्रताप सिंह ने बताया कि आग फैलने से पहले ही काबू पा लिया गया है। ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट आ रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें