फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: डीआईजी का नाम व फोटो लगाकर बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर क्राइम पुलिस ने शुरू की जांच

Fri, 14 Aug 2026 06:06 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के डीआईजी अभिषेक सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का खुलासा साइबर क्राइम पुलिस की निगरानी टीम ने किया। इस संबंध में तहरीर दी गई है। साथ ही जांच भी शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीआईजी अभिषेक सिंह के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर किसी ने फर्जी फेसबुक आईडी बना ली है। साइबर क्राइम पुलिस को सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान इसका पता चला। साइबर क्राइम थाने के उप निरीक्षक आशीष चौधरी ने तहरीर दी है। 

विज्ञापन


आशीष चौधरी ने बताया कि फेसबुक की निगरानी के दौरान डीआईजी के नाम और फोटो वाली आईडी मिली। आईडी इस तरह बनाई गई थी कि लोग इसे डीआईजी की असली फेसबुक आईडी समझ सकते थे। पुलिस को आशंका है कि फर्जी आईडी के जरिये लोगों से पैसे मांगे जा सकते हैं। इसके अलावा किसी को गलत या भ्रामक मेसेज भेजकर ठगी करने की कोशिश भी हो सकती है। 
जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आईडी किसने बनाई, कब बनाई और इसके जरिए किसी से संपर्क या ठगी की गई या नहीं, इसकी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें