फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से दहला इलाका, सिद्धार्थनगर निवासी मजदूर की जिंदा जलकर मौत

Sat, 26 Aug 2023 02:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पटाखा फैक्टरी में आग लग गई। गांव छजपुरा  में पटाखा फैक्टरी में आग लगने के बाद विस्फोट होने से  ग्रामीण दहल गए। वहीं एक मजदूर की जिंदा जलकर मौत हो गई।

 
विज्ञापन
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव छजपुरा में एक पटाखा फैक्टरी में आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिद्धार्थनगर निवासी प्रेम प्रकाश के रूप में हुई है। पटाखों में विस्फोट होने से ग्रामीण दहल गए। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण अभी ज्ञात नहीं हुआ। दमकल अधिकारी जांच पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन


सीएफओ प्रताप सिंह ने बताया कि गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव छजपुरा में शुक्रवार रात करीब सवा दस बजे पटाखा फैक्टरी में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। फैक्टरी सहारनपुर निवासी अनिल लांबा की है।

 

आग लगने से फैक्टरी में रखे पटाखों में विस्फोट हुआ। सूचना पर फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने मौके पर जाकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान फैक्टरी में आग से एक व्यक्ति जिंदा जल गया। आग काबू में आने पर इस व्यक्ति का जल हुआ शव वहां मिला। सीएफओ ने बताया कि मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस कार्रवाई में लगी है। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन

उधर, पटाखा फैक्टरी में आग लगने के बाद हुए धमाकों से इलाका दहल गया। ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बताया गया है कि आग लगने के बाद वहां काम करने वाले मजदूर भाग गए, जबकि एक मजूदर अंदर ही फंसा रह गया और जिंदा जल गया। देर रात तक मजदूर के शव की पहचान नहीं की जा सकी। 

शनिवार सुबह प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने बताया की आग में जले व्यक्ति की पहचान प्रेम प्रकाश (40) वर्ष पुत्र अमर नाथ निवासी बुजुर्ग थाना बासी सिद्धार्थ नगर के रूप मे हुई है। मृतक कस्बा गागलहेड़ी के पास स्थित दिनारपुर गांव मे रह रहा था। मृतक के शव का पचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें