फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में मुठभेड़: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Sat, 20 Dec 2025 10:03 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर की देहात कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर सलीम उर्फ सगीर को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर देहात कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात वाहन चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर सलीम उर्फ सगीर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बदमाश बेहट थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

 

पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल

प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह अपनी टीम के साथ बिजुपुरा से चिलकाना जाने वाली नहर पटरी रोड पर बालपुर तिराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों ने रुकने का इशारा करने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पीछा करने पर उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने दोबारा फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

 

 20 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज

गिरफ्तार बदमाश की पहचान सलीम उर्फ सगीर निवासी गांव पठलोकर थाना बेहट के रूप में हुई है। सलीम पर लूट, चोरी, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित करीब 20 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वह कोतवाली देहात में दर्ज चोरी और हत्या के प्रयास के मामलों में वांछित था।

 

हथियार और चोरी का सामान बरामद

पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, तीन जिंदा और दो खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, मंदिर से चोरी किया गया घंटा और 5,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें