फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: जर्जर दीवार गिरी, मलबे के नीचे दबकर चाचा-भतीजे की मौत, एक घर से निकले दो बच्चों के जनाजे

Fri, 16 Jan 2026 08:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

गांव दौलतपुर में अजमल और उसका भतीजा शिफान खेल रहे थे। तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। बच्चों को परिजन डॉक्टर के पास ले गए, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
अजमल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनौती स्थित गांव दौलतपुर में जर्जर दीवार गिरने से मलबे में दबकर अजमल (12) पुत्र मुस्तकीम और उसके सगे भतीजे शिफान (तीन) पुत्र नसीम की मौत हो गई। परिजनों ने बिना कार्रवाई के शवों को सुपुर्दे ख़ाक कर दिया।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम अजमल साइकिल चला रहा था, जबकि उसका भतीजा शिफान उसके साथ खेल रहा था। खेलते वक्त वह दीवार के पास से निकलने लगे, तभी अचानक भरभराकर दीवार गिर गई। दोनों बच्चे साइकिल समेत दीवार के मलबे के नीचे दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और उन्होंने आनन-फानन में दोनों बच्चों को मलबे से बाहर निकाला। 

घायल बच्चों को निजी चिकित्सक को दिखाया गया। चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एक ही परिवार में दो बच्चों की अचानक हुई मौतों से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एक घर से दो जनाजे निकलने से हर किसी की आंखों में आंसू थे। मुस्तकीम के दो बेटे और दो बेटियां हैं। अजमल उनमें सबसे छोटा था। जबकि नसीम के केवल एक ही बेटा शिफान था। परिवार मजदूरी करता है। इकलौता बेटा जाने से नसीम की पत्नी बार-बार बेसुध होकर गिर रही थी। घटना की सूचना पुलिस को भी नहीं दी गई।

विज्ञापन

ये भी देखें...
UP: मारा गया एक और पति, सहारनपुर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या, चार बच्चों की दुहाई देता रहा मंटू
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें