फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: एन वक्त पर रद्द हुआ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दौरा, 22 को आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Tue, 20 Feb 2024 11:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज सहारनपुर जिले का दौरा करने पहुंचने वाले थे लेकिन एन वक्त पर उनका यह दौरा रद्द हो गया। वहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का भी कार्यक्रम 22 को निधार्रित हो गया है। यह सप्ताह जिले की पुलिस के लिए चुनौती भरा रहेगा।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज सहारनपुर व मुजफ्फरनगर जिले में कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पहुंचते लेकिन आखिरी वक्त पर उनका यह दौरा रद्द हो गया। कार्यक्रम के अनुसार उन्हें नानौता रोड स्थित नवीन मंडी में योगी जोगी समाज के सम्मेलन में शामिल होना था, लेकिन उनके न पहुंचने पर समर्थकों व कार्यकर्ताओं में मायूसी दौड़ गई। बता दें कि कार्यकर्ता कई दिन से तैयारियों में जुटे थे।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री को सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करना था। वहीं पर कई विभागों के अधिकारियों की बैठक निर्धारित की गई थी। इसके बाद 1:35 बजे बेहट रोड स्थित सैनी धर्मशाला में युवा सैनी समाज के लोगों के साथ बैठक करनी थी। दोपहर 2:30 बजे पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर के माध्यम से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना होते लेकिन अब डिप्टी सीएम सहारनपुर और मुजफ्फरनगर नहीं आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि खराब मौसम को देखते हुए उनका यह दौरा रद्द हुआ है।

यह भी पढ़ें: BSP का मास्टर प्लान: अखिलेश-जयंत की राहें जुदा होते ही मायावती ने की मुस्लिम-दलित मतों में सेंधमारी की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के लिए चुनौती भरा रहेगा सप्ताह
पुलिस के लिए यह सप्ताह चुनौती भरा रहेगा। 22 फरवरी को मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आएंगीं। वहीं 23 फरवरी को गायक सोनू निगम सीआईएस के वार्षिक समारोह में शिरकत करेंगे।

24 को मनाई जाएगी रविदास जयंती
इसके अलावा 24 फरवरी को संत रविदास जयंती मनाई जाएगी। रविदास जयंती को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारी लगातार लोगों से संपर्क कर रहे हैं, जिससे जिले में कोई नई परंपरा शुरू न होगी। इसके साथ ही सीबीएसई और आईसीएसई की परीक्षाएं भी चल रही हैं और यूपी बोर्ड की परीक्षाएं भी इसी सप्ताह शुरू होने जा रहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें