फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ब्लॉक के कारण 20 मई को रद्द रहेगी सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस

Sat, 18 May 2024 03:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुरादाबाद और लखनऊ मंडल में हरिद्वार-देहरादून व जंघई फाफामऊ खंड पर ब्लॉक लिया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 04374-73 देहरादून-सहारनपुर एक्सप्रेस 20 मई को निरस्त रही। 14631 अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस, 14606 जम्मूतवी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस और 14888 बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 19 मई को हरिद्वार तक चलेगी। 14631 देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस, 14605 योगनगरी-ऋषिकेश एक्सप्रेस और 14816 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 20 मई को हरिद्वार से शुरू होगी। 20 मई को 12017 नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस, 12018 देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 75 मिनट, 19032 योगनगरी ऋषिकेश-अहमदाबाद एक्सप्रेस 90 मिनट की देरी से चलेगी। 19 मई को 19031 अहमदाबाद-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 90 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें