फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर कॉन्ट्रेक्टर्स एसोसिएशन ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विभिन्न समस्याओं को लेकर सहारनपुर कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि समस्याओं का निराकरण नहीं होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की निविदाओं का भी बहिष्कार किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हकीकत नगर स्थित लोक निर्माण कार्यालय पर आयोजित धरने पर वक्ताओं ने कहा कि ठेकेदारों की रायल्टी, जीएसटी की बढ़ी दरों का भुगतान आदि समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में एकरूपता रखते हुए निविदाएं शून्य धरोहर राशि और अनुबंध तीन प्रतिशत राशि पर किया जाए। इसके बारे में केंद्र सरकार ने भी एक आदेश किया हुआ है। उन्होंने देयकों से पार्ट द्वितीय और पार्ट पंचम में रोकी गई धनराशि और एफडीआर का जल्द ही भुगतान कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि समस्याओं का निराकरण नहीं होने तक निविदाओं का बहिष्कार और धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान अध्यक्ष राकेश राणा, सचिव गफ्फार अहमद, मनोज मित्तल, रविन्द्र कुमार, रवित त्यागी, अनुराग त्यागी, पवन कुमार, मनोज त्यागी, डीपी मित्तल, अनिल कुमार गुप्ता, इरशाद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें