फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: यूपी महिला आयोग अध्यक्ष ने महिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से पूछा- कोई समस्या तो नहीं

Mon, 17 Nov 2025 12:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान महिला अस्पताल पहुंची और स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं और सुविधाओं का जायजा लिया। जहां आवश्यकता पड़ी, वहां सुधार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान निरीक्षण करती हुईं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने सोमवार को महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऑपरेशन थियेटर, मैटरनिटी वार्ड, एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) और एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) का जायजा लिया। मरीजों से इलाज, दवाइयों की उपलब्धता, सफाई व्यवस्था और चिकित्सा कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर भी बातचीत की।

विज्ञापन


एमएनसीयू में उन्होंने मां और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। नवजातों के इलाज, मशीनों की कार्यप्रणाली और उपलब्ध संसाधनों के बारे में भी पूछा। अध्यक्ष ने अस्पताल प्रशासन को जरूरत के अनुसार सुधार करने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, सीएमएस डॉ. इंद्रा सिंह, सीओ प्रिया यादव, डॉ. नवदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें