फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: फ्लाईओवर से उतरती कार हुई अनियंत्रित, एक की मौत, चार गंभीर

Sun, 04 Aug 2024 02:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह अनियंत्रित कार बड़कला फ्लाईओवर के पास पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान इनमें से एक की मौत हो गई। 
विज्ञापन

राजस्थान निवासी पांच लोग अपनी कार से देहरादून जा रहे थे। सुबह आठ बजे जैसे ही ये लोग फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे के बड़कला फ्लाईओवर से नीचे उतरे तो कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में राजेश पुत्र महेंद्र प्रकाश निवासी पाल्ली थाना सिंबूर  जिला जोधपुर, सीताराम पुत्र मनफूल निवासी खेलीवाला थाना सदर गंगानगर, दक्ष और हर्ष पुत्रगण मनोज, दीपांशु पुत्र चंद्र मोहन योगी निवासी टिन्नी चोटी थाना जवाहर नगर गंगानगर राजस्थान गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मियों ने घायलों को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से सभी की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में राजेश (40) को मृत घोषित कर दिया गया। 
पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें