फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: तीन दिन बाद मिला शव, यमुना नदी में डूबकर हुई थी युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 20 May 2023 05:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : अमन का शव तीन दिन बाद मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। तीन दिन पहले यमुना नदी में डूबकर उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में यमुना नदी में डूबे युवक का शव तीन बाद बरामद हो गया है। परिजनों ने बताया कि युवक नहाने के लिए यमुना नदी में उतरा था लेकिन, बाहर नहीं निकल पाया। वह प्लाइवुड फैक्टरी में मजदूरी करता था। 

विज्ञापन


सरसावा थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुरा का निवासी अमन (22) पुत्र ब्रह्मपाल यमुनानगर में प्लाई फैक्टरी में नौकरी करता था। वह यमुनानगर के क्षेत्र बाड़ी माजरा में अपने किसी रिश्तेदार के यहां रहता था।

ग्राम धोलापड़ा किशनपुरा के पूर्व प्रधान शिव कुमार ने बताया कि बीती 16 मई को अमन अपने रिश्तेदार युवक के साथ यमुना नदी से निकलने वाली एक जलधारा यमुना नहर में नहाने गया। लेकिन अचानक अमन गहरे पानी में चला गया तो बाहर नहीं निकल पाया। वहीं, हादसा होते देख दूसरे युवक ने सारा माजरा आकर परिजनों को बताया और पुलिस को सूचना देते हुए काफी लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: BJP का पार्षद हूं, मेरा चालान काटोगे क्या? पुराने वीडियो पर फिर कटा चालान, खूब चर्चा में है मामला
विज्ञापन


इसके बाद यमुनानगर के गोताखोरों ने डूबे युवक की तलाश शुरू की लेकिन, उसका कोई पता नहीं चला था। वहीं, तीन दिन बाद शुक्रवार यानि 19 मई की देर रात गोताखोरों ने अमन के शव को खोजकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद यमुनानगर की सदर थाना पुलिस ने यमुनानगर के सरकारी अस्पताल में अमन का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। शनिवार को गमगीन माहौल में ग्राम किशनपुरा में अमन का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: मम्मी-पापा हत्याकांड: बीयर पार्टी के दौरान बनाया था कत्ल का प्लान, कई चौंकाने वाले खुलासे, सदमे में दादा-दादी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें