खूनी संघर्ष देख ग्रामीणों में खौफ फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायल लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां जगदीश व चमन की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया है।
वहीं गांव में चर्चा है कि दोनों पक्षों में यमुना नदी से अवैध खनन को लेकर संघर्ष हुआ है। उधर, कोतवाल राजेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।