दुकान मालिक ने दो कर्मियों को जीशान के पास भेजा। जीशान व अन्य दो कर्मी नुमाइश कैंप शराब की दुकान पर पहुंचे और अशोक तिवारी को आवाज़ लगाई। लेकिन अंदर से कोई आवाज नही आई तो उन्होंने चाबी बनाने वाले को बुलाकर दुकान का शटर खुलवाया। जहां अंदर सेल्समैन अशोक कुमार तिवारी की लाश फर्श पर खून से लतपथ पड़ी दिखी।
लाश को देखकर उनके होश उड़ गए। जिसकी सूचना उन्होंने अपने जीएम विक्रम भाटी को दी, विक्रम भाटी ने मौके पर पहुंचकर थाना नगर कोतवाली पुलिस की नुमाइश कैंप चौकी को जानकारी दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच कर नमूने लिए।
जीएम विक्रम भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि दुकान पर कल हुई सेल का सारा कैश मौजूद है। दुकान बन्द करने के बाद मृतक अशोक कुमार तिवारी रात को दुकान के अन्दर ही सोते थे। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।