फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 16 Jan 2023 11:36 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

Accident News: बेहट के मिर्जापुर-सुंदरपुर सड़क मार्ग पर  ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हुआ है। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली को उसका चालक लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
अस्पताल में घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र के मिर्जापुर-सुंदरपुर सड़क मार्ग पर  ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हुआ है।  हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली को उसका चालक लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन


हादसा रविवार की देर रात  थाना मिर्जापुर क्षेत्र में नौगांवा के पास हुआ। मिर्जापुर पोल निवासी गुफरान (42) पुत्र शफीक गांव आलमपुर अमादपुर निवासी नासिर (28) पुत्र मकसूद के साथ उत्तराखंड के बंदरजूड़ किसी काम से गया था। देर रात वापस लौटते समय थाना मिर्जापुर क्षेत्र में नौगांवा रोड पर उनकी बाइक को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी।


यह भी पढ़ें: Meerut News: मालकिन पर तानी पिस्टल तो बदमाशों पर टूट पड़ी जिनी, नहीं कर पाए लूट

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने पर दोनों बाइक समेत सडक पर जा गिरे। हादसे में गुफरान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि नासिर मामूली चोटिल हुआ। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली को उसका चालक लेकर फरार हो गया।

 

सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से उन्हें सीएचसी बेहट लाया गया, जहां चिकित्सकों ने गुफरान को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस एवं परजिन भी सीएचसी पहुंच गए। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें