जेसीबी हाईवे किनारे कार्य कर रही थी। इसी दौरान जेसीबी के चालक ने बिना पीछे देखे जेसीबी को पीछे हटा दिया जिससे बाइक सवार जेसीबी से जा टकरा गए। भिड़ंत में यामीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जमशेद गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया व घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।