बेहट में बुबका-कोठड़ी रोड पर गांव नगला झंडा में बाइक दीवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गांव चांडी निवासी शोएब (19) और फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर निवासी अनस (25) की मौत हो गई।
शोएब के चचेरे भाई की रविवार को बरात जानी थी। बरात में जाने के लिए वह बाइक से जैकेट खरीदने के लिए बेहट जा रहा था। रास्ते में उससे अनस ने लिफ्ट मांगी और वह भी बाइक पर बैठ गया।
गांव नगला झंडा में अचानक शोएब नियंत्रण खो बैठा और बाइक सड़क किनारे स्थित एक मकान की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को बेहट सीएचसी भेजा। साथ ही परिजनों को भी जानकारी दी।
रोते बिलखते परिजन सीएचसी पहुंचे। मृतक शोएब पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता खुर्शीद मजदूरी करते हैं। शोएब भी एक दुकान पर वेल्डिंग की नौकरी करता था। उसकी मौत पर पिता और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
ये भी देखें...
सहारनपुर में सात मौत: पसलियां टूटने से बॉडी में फैला खून, दम घुटने से मौत, साढ़े तीन घंटे में हुआ पोस्टमार्टम