सहारनपुर के बड़गांव थानाक्षेत्र के जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गए क्षेत्र के गांव मोरा निवासी बुजुर्ग दिव्यांग को कुत्तों के झुंड ने नोचकर गंभीर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने आदमखोर कुत्तों के झुंड से बड़ी मुश्किल दिव्यांग को बचाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में घायल दिव्यांगों को जिला अस्पताल में
मंगलवार की देर शाम क्षेत्र के गांव मौरा निवासी बुजुर्ग दिव्यांग सुक्कड (70) पुत्र सिमरू प्रजापत जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गए थे। चारा काटते समय आए कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग दिव्यांग पर हमला करते हुए नोचना शुरू कर दिया।