सहारनपुर जनपद में देवबंद थाना क्षेत्र के चंदेना कोली गांव में गुरुवार को रबर फैक्टरी पर सीमेंट की चादर डालते समय गिरने से मजदूर की मौत हो गई।
चंदेना कोली निवासी रवि कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि देवबंद मार्ग पर उनकी रबर ऑयल की फैक्टरी है। फैक्टरी की छत पर सीमेंट की चादर डालने का कार्य चल रहा है। गुरुवार को घ्याना निवासी मजदूर नीटू (40) पुत्र सोमपाल जैसे ही सीमेंट की चादर डालने के लिए ऊपर चढ़ा तो उसी दौरान अचानक टीन शैड टूटने से वह लगभग 25 फीट नीचे जमीन पर आ गिरा। जिससे वह गंभीर घायल हो गया।
यह भी पढ़ें: सिपाही का खौफनाक कारनामा: बदहवास थी मां, बोली मेरा तो सब कुछ ही उजड़ गया, दर्दनाक है पिता-पुत्र की हत्या की कहानी
वहीं उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।