फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: गली से निकलकर अचानक सामने आया युवक, कुचलते हुए निकल गई ट्रैक्टर ट्रॉली, मौके पर मौत

Tue, 23 Jun 2026 12:27 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

चिलकाना क्षेत्र के गांव बहादरा में समीर को ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचल दिया। पुलिस ने आकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। नवयुवक समीर की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
Death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जिले के चिलकाना क्षेत्र के गांव बहादरा में सोमवार देर रात 19 वर्षीय युवक समीर की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ, जब युवक अचानक एक गली से मुख्य सड़क पर आ गया और चालक द्वारा वाहन को रोक नहीं पाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना सोमवार की देर रात को हुई। गांव बहादरा में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मुख्य मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान गांव का निवासी समीर (19) पुत्र दिलशाद अचानक एक गली से निकलकर मुख्य सड़क पर आ गया। चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। समीर ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गया, जिसके कारण उसे गंभीर चोटें आईं और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना चिलकाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया है। सीओ प्रिया यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा युवक के अचानक मुख्य सड़क पर आ जाने के कारण हुआ। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें