फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: तीन फुट गहरी हौद में गिरकर युवक की मौत, चक्कर आने पर बेसुध हो गया था, दिसंबर में थी शादी

Wed, 14 Aug 2024 01:57 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

चक्कर आने पर पानी की हौद में गिरकर युवक की मौत हो गई। वह घर का इकलौता पुत्र था। दिसंबर में शादी होनी थी। 
विज्ञापन
दानिश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पशुओं को पानी पिलाते समय एक युवक चक्कर आने से पानी से भरी हौद में गिर गया। पानी में मुंह के बल पड़ा रहने से उसकी मौत हो गई। वह परिवार में इकलौता बेटा था तथा दिसंबर में उसकी शादी तय थी। परिवार में चल रही शादी की तैयारी की खुशी मातम में बदल गई।
विज्ञापन


चिलकाना क्षेत्र के सुल्तानपुर में जंगल वाली मस्जिद के निकट रहने वाले नौशाद कुरैशी का पुत्र दानिश कुरैशी (20) मंगलवार की सुबह अपने पशुओं को घेर में बनी पानी की हौद में पानी पिला रहा था। अचानक चक्कर आने से वह हौद में गिर गया तथा वहां से निकल नहीं पाया। कुछ देर बाद नौशाद घेर में गया, तो वहां उसने हौद में पड़े अपने पुत्र को देखा। पड़ोस के लोगों ने दानिश को हौद से बाहर निकाल कर उसे स्थानीय चिकित्सक को दिखाया। गंभीर हालत को देखते हुए दानिश को सहारनपुर रेफर कर दिया। उसके बाद परिजन दानिश को सहारनपुर ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों का कहना है कि जिस पानी की हौद में दानिश गिरा था, वह महज तीन फुट गहरी थी। दानिश घर में इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी तथा एक छोटी बहन है। दिसंबर माह में दानिश और उसकी बड़ी बहन की शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। गमगीन माहौल में दानिश के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें