फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: SSP कार्यालय पर आत्मदाह की कोशिश, जरीफ ने अफसरों के सामने बयां किया दर्द, ये है पूरा मामला

Thu, 08 Jun 2023 05:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

UP News : सहारनपुर में एक व्यक्ति ने SSP कार्यालय पर खुद के ऊपर डीजल डालकर  आत्मदाह की कोशिश की। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के नानौता में प्लाट कब्जाने के मामले में एक पीड़ित ने सुनवाई न होने पर एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह की कोशिश की। पीड़ित ने अपने ऊपर डीजल डाल दिया और आग लगाने की कोशिश की। इसी बीच पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और सभागार में ले गए, जहां एसएसपी के आश्वासन के बाद वह शांत हुआ। 

विज्ञापन


नानौता के मोहल्ला छत्ता निवासी मोहम्मद जरीफ पुत्र अब्दुल वजीद ने बृहस्पतिवार की सुबह एसएसपी कार्यालय पर खुद के ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और समझाकर मामला शांत कराया। 

जरीफ ने बताया कि कस्बे में उनके दो प्लाट हैं, जिनकी चार दीवाही हुई है और दरवाजा भी लगा है। कुछ लोगों ने उसके प्लाट पर लगे ताले को तोड़कर अपना ताला डाल लिया और कब्जा कर लिया। मामले की जांच तहसीदार व लेखपाल ने की। जांच में प्लाट उसका ही होना पाया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sanjeev Jeeva: जीवा ने दवा बांटते-बांटते दिए घाव, साथी का अपहरण कर जुर्म की दुनिया में रखा कदम

विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद भी थाना नानौता पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। उस पर ही गलत तरीके से दबाव बनाया जा रहा है। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया। 

यह भी पढ़ें: Shamli: कड़ी सुरक्षा में संजीव जीवा का अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि, नहीं पहुंची पत्नी, देखिए तस्वीरें

इसके बाद उसे पुलिस लाइन के सभागार में ले गए, जहां पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मोहम्मद जरीफ से वार्ता कर उसे उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद मोहम्मद जरीफ पुलिस लाइन से घर चला गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें