फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: 30 फीट सड़क धंसी, राहगीर और स्थानीय लोग गिरकर घायल

Sun, 04 Aug 2024 12:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

विनोद विहार में सड़क धंस गई और उसके ऊपर चल रहे लाेग घायल हो गए। 
विज्ञापन
विनोद विहार में धंसी सड़क। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर के विनोद विहार में एक साल पहले सीवर लाइन डाली गई थी। तीन महीने से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। साथ ही सड़क हल्की सी बैठ रही थी, जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने नगर निगम से की थी। 
विज्ञापन

रविवार को नगर निगम की टीम लीकेज ठीक करने पहुंची थी। सड़क के एक हिस्से को ड्रिल से काटकर अंदर मिट्टी भरने की तैयारी थी। स्थानीय पार्षद सुधीर पवार और कुछ लोग खड़े होकर काम देख रहे थे। अचानक सड़क का करीब 20 से 30 फीट चौड़ा हिस्सा आठ से दस फीट तक धंस गया। कई मजदूर और स्थानीय लोग भी धंसी सड़क के साथ गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। थाने की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें