फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बाल सुधार गृह में 16 साल की बालिका की मौत, मानसिक रूप से थी बीमार, नाम-पता भी ना बता सकी

Wed, 04 Jun 2025 05:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

बालिका को दस दिन पहले लावारिस हालत में मिलने पर बाल सुधार गृह में लाया गया था। बुधवार को उसकी तबियत खराब हो गई, अस्पताल में उसे मृत घोषित किया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव चकहरेटी स्थित बाल सुधार गृह में रहने वाली बालिका की बीमारी के चलते मौत हो गई। घर से लापता होने पर चाइल्ड लाइन ने बालिका को बाल सुधार गृह भेजा था।

विज्ञापन


चकहरेटी स्थित बाल सुधार गृह में 16 वर्षीय बालिका रहती थी। घर से लापता होने पर चाइल्ड लाइन ने बाल सुधार गृह भेजा था। वह मानसिक रूप से कमजोर थी और कई दिनों से बीमार चल रही थी। बाल सुधार गृह में करीब 10 दिनों से रह रही थी। वह न तो कुछ बोल पा रही थी और न ही समझ रही थी।

कुछ दिनों से हालत ज्यादा गंभीर थी। इसके चलते बुधवार को बाल सुधार गृह की अधीक्षिका बालिका को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पता लगने पर पुलिस भी पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


अधीक्षिका सुलेखा का कहना है कि बालिका की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनके यहां चाइल्ड लाइन से आई थी। उसने अपने परिवार व पते के बारे में नहीं बताया।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें