फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस से ही ट्रेनों, बसों में भारी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस पर ट्रेनों, बसों में रही भारी भीड़
विज्ञापन

सहारनपुर। दीपावली पर ट्रेनों एवं बसों में भारी भीड़ हो रही है। धनतेरस से ही ट्रेनें और बसें फुल होकर चल रहीं हैं। त्योहार को भुनाने के लिए रोडवेज ने अपनी सभी बसें सड़कों पर उतार दी हैं। रेलवे ने भी त्योहार पर कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। शुक्रवार धनतेरस के दिन शहर में स्थित दोनों बस स्टैंडों पर यात्रियों में बसों में चढ़ने को लेकर मारामारी रही। त्योहारी सीजन को रोडवेज ने भी हाथों हाथ लिया है। कर्मचारी की कमी के चलते कोई बस रुके नहीं, इसके लिए प्रोत्साहन योजना भी रखी है। जिसमें कर्मचारियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सहारनपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश सिंह ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी बसों को सड़क पर चलाया जा रहा है। कोई बस कार्यशाला में नहीं रहने दी जा रही है। कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना भी चलाई जा रही है। कर्मचारियों का अवकाश निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें