फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: राशन न देने पर डिपो पर हंगामा, मशीन तोड़ी

Mon, 15 Apr 2024 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर के बड़तला यादगार में राशन डिपो की तोड़ी गई मशीन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर के बड़तला यादगार में राशन न देने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं, डिपो की ई-पॉश मशीन भी तोड़ दी। पुलिस और विभागीय अधिकारियाें ने मौके पर पहुंचकर जांच की। डिपो संचालक ने नगर कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

मोहल्ला बड़तला यादगार में लक्ष्मी देवी का राशन डिपो है। रविवार को राशन न देने का आरोप लगाते हुए क्षेत्र की एक महिला ने डिपो पर हंगामा कर दिया। आरोप है कि छीना झपटी कर राशन डिपो की ई-पॉश मशीन तोड़कर सड़क पर फेंक दी। इसी मशीन पर उपभोक्ताओं अंगूठे के चिन्ह लगने के बाद ही राशन दिया जाता है। पता लगने पर क्षेत्रीय खाद अधिकारी अश्वनी मिश्रा और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। लक्ष्मी देवी ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लक्ष्मी देवी ने बताया कि गली में निर्माण के कारण डिपो बंद किया था। आरोपी महिला से अनुरोध किया सोमवार को डिपो खुलेगा और राशन मिल जाएगा, लेकिन इसके बाद भी महिला ने विवाद किया। वहीं, नगर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें